नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीपी सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर में जन सम्पर्क किया, सीपी सिंह का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धि गिनाते हुए से उन्हें भारी मतों से जिताने का आहवान किया, चुनाव प्रचार में उनके साथ सर्व समाज के लोग शामिल रहे, उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया, इस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा कि वह उनका परिवार हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है और आगे भी सभी के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे तथा नूपुर विधानसभा का विकास कार्य कराएंगे, इस अवसर पर सुनील सैनी, सरदार कमलजीत सिंह नूर, सुनील त्यागी, सुमित शर्मा, सरदार हरभजन सिंह अमन, गुरनाम सिंह, संदीप जोशी, अंकित जोशी, मुकेश जोशी, वीर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, अंकित सैनी सहित समर्थक मौजूद रहे।