
बिजनौर में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी रेखा गुप्ता रही, आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा कमल शक्ति अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्शा कौशिक के नेतृत्व में किया गया, मुख्य अतिथि का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि रेखा गुप्ता ने गंगा बैराज पर सभी बहनों से भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम करने का संकल्प कराया, इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या मौजूद रही।