
बिजनौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया हेै, आपको बता दें कि लखीमपुर प्रकरण मामले में जहां किसान व अन्य राजनीतिक पार्टी द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर नाराज कांग्रेसियों ने बिजनौर के कलेक्ट्रेट पहुंचकर ऑफिस के अंदर लेट कर एक अनोखा प्रदर्शन किया है, राष्ट्रीय महासचिव लखीमपुर खीरी प्रकरण में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थी तभी उन्हें 3 दिन पहले लखनऊ से पुलिस हिरासत में ले लिया गया था, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कांग्रेसियों का साफ तौर से कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी जाने को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया गया था, प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्षन किया और जल्द से जल्द कार्यवाही न करने पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।