
नगीना के प्राचीन श्री पीपल महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग में एक श्रद्धालु को पूजा के समय त्रिपुंड दिखाई देने के बाद, दर्शन के लिए नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं पहुंच गए, त्रिपुंड के दर्शन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, नगर के मोहल्ला मनिहारी सराय छतरी वाले कुएं पर स्थिति प्राचीन श्रीपीपल महादेव मंदिर के शिवलिंग में त्रिपुंड के सर्वप्रथम दर्शन महिला श्रद्धालु सिमरन शर्मा को हुए, जब वह पूजा अर्चना करने मंदिर गई थी, उसके बाद यह खबर नगर में फैल गई जिसके बाद सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और सभी ने शिवलिंग में भगवान शिव के त्रिपुंड के दर्शन किए, त्रिपुंड के दर्शन करने वालों में मोहित ठाकुर, राजेश अग्रवाल, वेद प्रकाश, अनमोल कंसल, रजत अग्रवाल, शिवम वर्मा, मनीष शर्मा, रेनू अग्रवाल, गायत्री वर्मा, आयुष वर्मा, प्रेम वर्मा, सिरमन शर्मा, सुमित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।