
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया, लखनऊ में काफी समय से उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली, आपको बता दें कि कल्याण सिंह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री बने, साथ ही भाजपा सरकार से यूपी के पहले सीएम भी थे, जून 1991 में भाजपा विधानसभा चुनावों में जीत मिली उसके बाद कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
उसके बाद कुछ ही दिनों बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस हो गया, उसके बाद ये दिसंबर 1992 को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, उसके बाद सितंबर 1997 में फिर यूपी के सीएम बने नवंबर 1999 तक इस पद पर रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सपा बसपा और देश के नामचीन शख्सियत ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है और उनके घर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही आपको बता दें कि 23 अगस्त यानि की सोमवार को नरोैरा में गंगा तट पर कल्याण सिंह जी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। कल्याण सिंह जी के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में एक दिन के सार्वजनिक अवकाश एवं तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।