
अफजलगढ़ के बहादरपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के पेराई सत्र 2023-24 का शुभारम्भ मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने किया, मिल परिसर में मिल प्रबंधक के अधिकारियों की उपस्थिति में पंडित सनातन त्रिपाठी ने पुरे विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ समपन्न कराया। इसके बाद चैन में गन्ना डालकर मिल संयत्र का संचालन शुरू किया गया। दूसरी ओर मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने मिल में सबसे पहले गन्ना डालने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। एसपी सिंह द्वारा मिल के कांटों पर सबसे पहले गन्ना डालने वाले किसान रामकिशन पुत्र रामस्वरुप ग्राम भागीजोत की गन्ने से भरी बैलगाड़ी, टिपलर कृषक अरविन्द कुमार पुत्र जागन सिंह ग्राम शाहपुर जमाल की टैक्टर ट्राली, कृषक हरवंत सिंह पुत्र मलकीत सिंह ग्राम सलावतनगर तथा ट्रक क्रय केंद्र जाफरपुर प्रथम को सम्मानित कर गन्ने की तौल करके केन कैरियर में डाला गया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि 2 नवंबर 2023 तक का 2 लाख 11 हजार कुन्तल का इण्डेंट सम्बंधित समितियों को भेज दिया गया है, इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद अफजलगढ़ सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, पंकज सिंह सिसोदिया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक, अजय कुमार ढाका, आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूदरहे।