
नजीबाबाद के ग्राम पंचायत हरसुवाड़ा में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना, मिशन शक्ति फेस 3 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें महिलाओं व बालिकाओं संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, बता दें कि मिशन शक्ति फेस-3 के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस स्टाफ के साफ के साथ चौपाल लगाकर महिलाओं से वार्ता की, इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने महिलाओं से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के प्रति योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 102, 108, 112, 181, 1076, 1098, 1090 की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।