धामपुर में एक महिला को ससुराल पक्ष द्वारा जलाकर मारने का मामला सामने आया है, बता दें कि जसपुर निवासी युवती की शादी वर्ष 2012 में धामपुर में मौहल्ला जोशियान में हुई थी, जिसके बाद ही ससुराल पक्ष के लोग महिला के साथ मारपीट किया करते थे और महिला को प्रताड़ित किया करते थे, बताया जाता है कि महिला का पति नशे का सेवन किया करता था जिसको महिला मना किया करती थी, जिसको लेकर महिला के ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट किया करते थे, साथ ही कई बाद पहले भी जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं, आरोप है कि महिला सुबह के समय काम कर रही थी, जिसके बाद ससुराल पक्ष से प्लानिंग के साथ महिला को मारने की नियत से उसके बाद डीजल डाल दिया, और आग लगा दी, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गयी, महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों की मदद से महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वहीं ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया, महिला के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।