
उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ द्वारा धामपुर नगर के भगत सिंह चौक पर आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने की, कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन के नगर महामंत्री यशपाल तुली, विशिष्ट अतिथि अग्र वंश प्रसार संस्थान के संस्थापक एवं साहित्यकार दिनेश चंद्र नवीन तथा गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा धामपुर के अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत सिंह रहे, इस अवसर पर सरदार महेंद्र सिंह सलूजा, आराधक राम सिंह सैनी, सुमन विभूति कांत शर्मा, नरेश वर्मा, अजय पाल शर्मा ने कविता पाठ करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए, कार्यक्रम का संचालन अरूण षर्मा अरूण और हरिकांत षर्मा ने किया, वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी शासन द्वारा लाहौर की सेंट्रल जेल में युवा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, तीनों युवा बलिदानीयो ने देश की सोई हुई जनता को जागृत करते हुए प्रेरणा दी कि सभी भारतवासी देश को स्वतंत्र बनाने में अपना सहयोग दें, देश को स्वतंत्रता रातो रात प्राप्त नहीं हुई है इसे प्राप्त करने के लिए हजारों और लाखों सभी धर्म और जातियों के भारत वासियों ने बलिदान दिया है, हम सब भारतवासियों का दायित्व और कर्तव्य है कि जो सपना हमारे शहीदों ने देखा था उसे हम पूर्ण करें और देश की आजादी के लिए बड़े से बड़े बलिदान के लिए सदैव तत्पर रहे, रहे इस अवसर पर महान चिंतक समाजवादी डॉ राम मनोहर लोहिया की 112 वी जयंती पर उनके ओजस्वी विचारों को भी याद किया गया, कार्यक्रम में इंदु कांत शर्मा, रजनीश शर्मा, कमल कांत गुप्ता, विजय कुमार जैन, गुरमीत सिंह गांधी, कुलदीप सिंह गांधी, संजीव अग्रवाल, विश्वास अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, गुरुचरण सिंह चावला, उमेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार आहूजा, अशोक विश्नोई, अनिल कुमार कश्यप, आदि उपस्थित रहे।