चांदपुर नगर के अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं उर्दू भाषा विकास परिषद भारत सरकार के सदस्य जावेद मलिक का जोरदार स्वागत किया, जावेद मलिक का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए मुस्लिम भाइयों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, इस दौरान कार्यकम में विकास गुप्ता रॉकी, क्षेत्रीय सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा सारिक जिया, डॉक्टर इमरान, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा खलीलुरहमान, अंजार खान, सचिन अग्रवाल, आदर्श चौधरी मनोज आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।