बिजनौर में युवा भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने कार्यकर्ता एवं कार सेवक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा, कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे, मुख्य अतिथि का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया, बता दें कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के लिए बिजनौर से कुछ कार सेवक अयोध्या पहुंचे थे जिनको आज युवा भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने अपने बिजनौर स्थित कार्यलय पर सम्मानित किया, युवा नेता प्रिंस चौधरी ने चंद दिनों में भाजपा पार्टी में एक नई पहचान बनाई है, इस दौरान प्रिंस चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर बिजनौर विधानसभा 22 भाजपा उनको टिकिट देती है तो वह बिजनौर विधान सभा मे विकास की गंगा बहा देंगे, फिलहाल प्रिंस चौधरी बिजनौर की जनता के दिलो पर छाय हुए है और क्षेत्र की जनता बिना टिकिट के ही उन्हें अपना विधायक मांन रही है और प्रिंस चौधरी भी बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार हैं और मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं क्षेत्र की जनता उनकी काफी प्रशंसा कर रही है वहीं प्रिंस चौधरी ने गदा देकर पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र को सम्मानित किया, इस दौरान पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने फिर से 2022 में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।