
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वाभिमान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत स्योहारा थाना पुलिस की ओर से महिलाओं, बालिकाओं और लड़कियों को अपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र के गांव फैज़ुल्लापुर में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, महिलाओं को शासन द्वारा जारी वूमेन हेल्पलाइन 1090, 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता के अभाव में बड़ी बड़ी घटनाएं घट जाती हैं और जागरूक होने पर बड़ी से बड़ी घटना को टाला जा सकता है, इस दौरान एसआई मीनाक्षी गुप्ता, महिला पुलिसकर्मी पारुल, दीपा व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।