![](https://i0.wp.com/www.bandhansamachar.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-08-31-at-6.56.46-PM-1.jpeg?fit=1024%2C461&ssl=1)
धामपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया, आपको बता दे कि महिलाओं को सषक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज 3 की शुरुआत की गई है, जिसके तहत थाना क्षेत्र के ग्राम जैतरा में महिलाओं और बालिकाओ को जागरूक किया गया, महिलाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं को उनके लिए चलाई जा रही हैल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मोैजूद रहे।