
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को चार राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थको में भी ख़ुशी की लहर है, सभी जगह पर कार्यकर्ताओं ने होली से पहले ही रंग भाजपा की जीत पर रंग गुलाल खेलकर होली मनाई, बता दें कि बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने आज 4 राज्यों में भाजपा की हुई प्रचंड जीत के बाद क्षेत्र के नगर पालिका चौराहे पर होली खेलकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया, वही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक दूसरे को साथ ही आम जनता को मिठाई खिलाकर गले मिलकर भाजपा की जीत की बधाई दी, भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका चौराहे पर इकट्ठा हुए और योगी आदित्यनाथ के कई गानों पर जमकर थिरके, भाजपा कार्यकर्ताओं में भाजपा कार्यकत्री भी भाजपा की जीत का जश्न मनाने में जमकर थिरकी।