
इनरव्हील क्लब धामपुर रॉयल्स की सदस्याओं ने विदुर कुटी दारानगरगंज स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुज़ुर्गों का हालचाल जाना साथ ही उनकी रहन सहन के बारे में जानकारी ली, इनरव्हील क्लब धामपुर रॉयल्स की अध्यक्षा सोनिका गुप्ता के नेतृत्व में सभी सदस्याएं विदुरकुटी स्थित वृद्ध आश्रम पहुंची, जहां सभी ने वहां रह रहे लोगों को षुद्व जल व्यवस्था हेतु वाटर कूलर भेंट किया, साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को खाने पीने का सामान सहित उनका जरूरत का सारा सामान और हैंड सेनेटाइजर भी वितरित किया, सभी सदस्याओं ने बुजुर्गो के साथ आध्यात्मिक समय व्यतीत किया, इस दौरान सरित गोयल, ज्योति अग्रवाल, आरती जेन, शालिनी गुप्ता आदि सदस्याएं मौजूद रही।