
धामपुर के शुभम मंडप मेें विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा के जन संवाद वोटर्स के साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे, स्वतंत्र देव सिंह का प्रत्याशी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया साथ ही परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल, विधानसभा प्रभारी मनोज सिवाच एवं नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता एवं धामपुर विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया, नामित सभासद राकेश चौधरी एवं गौरव पोसवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को उपहार भी भेंट किया गया, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बॉबी ने किया, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पुराना धामपुर पहुंचा जहां उन्होंने संत शिरोमणि रविदास मंदिर जाकर नमन किया साथ ही बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया, उसके बाद डोर टू डोर जाकर सभी से सम्पर्क किया और भाजपा को वोट देने की अपील की, उसके बाद सेक्टर संयोजक मिथलेश रानी के घर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रत्याशी अशोक कुमार राणा, जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बॉबी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ एनपी सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनिता चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ रश्मि रावल आदि ने भोजन ग्रहण किया|