
नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी सी० पी० सिंह ने ग्राम मुंडाखेड़ी, मुकाम, रहटोली, कोलासागर, खानपुर, भोगपुर, भैवला माफ़ी, हुसैनपुर, कामाला, बिशनपुरा कोट, विशनपुरा व आविदनगर उर्फ़ धुंदली में जन संपर्क किया, जन संपर्क के दौरान सी० पी० सिंह ने लोगो को भाजपा के संकल्प पत्र मे लिखी योजनाओ के बारे मे बताया और भाजपा सरकार मे बदली कानूनी व्यवस्था, महिलाओ को सम्मान दिलाने वाली भाजपा की नीतिया तथा अन्य लाभकारी योजनाओ से अवगत कराया, खानपुर में भाजपा प्रत्याशी का सैनी समाज द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया, इस दौरान तिलकराज सैनी, दिनेश सैनी, सुरेश सैनी, सुनील सैनी, सूर्य सैनी, मोनू जैन, शरद जैन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में भाजपा प्रत्यशी सी० पी० सिंह की धर्मपत्नी डॉ० पल्लवी सिंह ने नूरपुर विधानसभा मे सुमालखेड़ी ग्राम पंचायत के गांव खायी-खेड़ा मे समस्त समूह सखी बहनो के साथ संवाद कर उन्हें भाजपा के संकल्प पत्र मे लिखी योजनाओ के बारे मे बताया।