चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया उपस्थित रहे, सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया, उसके बाद परिवहन मंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया, भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी ने सभी भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की, इस दौरान परिवहन मंत्री अषोक कटारिया ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी का चुनाव तन मन धन से लडाने का आव्हान किया और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता से चुनाव लड़ाने की बात कही, इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


