![](https://i0.wp.com/www.bandhansamachar.com/wp-content/uploads/2021/11/Capture-94.png?fit=1024%2C542&ssl=1)
नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों को साधने की भगवा कोशिशें तेज हो गई हैं, बिजनौर में भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली, रैली में जिले भर के किसानों ने हिस्सा लिया, भारी संख्या में किसान और भाजपाई ट्रैक्टरों पर सवार होकर रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे, कई विधायक, बीजेपी नेता रैली में मौजूद रहे, विशाल ट्रैक्टर रैली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर और किसानों का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, अतिथियों का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल ने कहा कि किसान सरकार के साथ है, आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी, भाजपा सरकार सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर ईमानदार सोच के साथ काम कर रही है, इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें