
नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की विशाल ट्रेक्टर रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में नूरपुर से बिजनौर के लिए भाजपाई रवाना हुए, बता दें कि विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याषी ठाकुर आयुश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर में सवार होकर रैली के लिए रवाना हुए, इस दौरान भाजपा के नगराध्यक्ष धर्मेंद जोशी , किसान मोर्चा गोहावर मंडल अध्यक्ष चौधरी सुनील, किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश जोशी , अंकित जोशी , सरदार अर्जुन सिहं, राहुल चौधरी, शिव कुमार चौहान, अनिल चौहान, संजीव चौहान, राम सिंह पाल, जय सिंह, रवि कुमार चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ट्रैक्टर के माध्यम से रवाना हुए, इस दौरान ठाकुर आयुष चौहान ने भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिों की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैशी है, इस दौरान भारी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।