
नहटौर ब्लॉक के डवाकरा हाल में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पाल व जाकिर हुसैन की देखरेख में नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ।धर्मपाल सिंह व अमर सिंह ने नामांकन कराया।जिसमें 206 सफाई कर्मचारियों ने वोट डालें। जिलाध्यक्ष के मुताबिक मतगणना में धर्मपाल सिंह को 111 व अमर सिंह को 90 वोट मिले। जबकि 6 वोट कैंसिल निकलें। 21 वोटों से धर्मपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव जीते। धर्मपाल सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर सफाई कर्मचारियों ने फूल माला पेहनकर उनका स्वागत किया।