
बिजनौर में महिला सुरक्षा के लिए 1090 प्रचार वाहन का पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने शुभारंभ किया, बता दें कि नारी सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को प्रचार वाहन से जानकारी मिलेगी और उत्तर प्रदेश सरकार की 1090 योजना से महिलाओं को कितनी सुरक्षा और सम्मान मिला है उसकी जानकारी इस प्रचार वाहन से महिलाओं को मिलेगी, बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, प्रचार वाहन शहर कस्बो और बाजारों में घूम घूम कर महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया