
नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त मंडल महामंत्री मुकेश जोशी का जोरदार स्वागत किया गया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुकेश जोशी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, मुकेश जोशी के किसान मोर्चा का मंडल महामंत्री बनाये जाने पर उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी ख़ुशी की लहर है, सभी ने उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई, इस दौरान भाजपा नेता प्रणय मनु गुप्ता, अंकित जोशी , सरजू जोशी , जावेद इदरीसी, मुकुल गुप्ता, व्यापारी नेता तस्लीम अहमद, शाहनबाज मलिक और असलम मलिक आदि मौजूद रहे।