![](https://i0.wp.com/www.bandhansamachar.com/wp-content/uploads/2021/09/Capture-71.png?fit=1024%2C514&ssl=1)
नगीना में विश्नोई सराय के पास बूडावाली चुंगी के पास कुछ शरारती तत्वो द्वारा स्थानीय लोगों के घरों में ईंट पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है, स्थानीय लोगों को कहना है कि काफी दिन से उनके घरों में शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंके जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, पत्थर लगने से लोगो के घरो में आने वाले मेहमान भी घायल हुए है, जिसके बाद अब स्थानीय लोगों ने परेशान होकर पुलिस को तहरीर दी है, पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर षरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।