![](https://i0.wp.com/www.bandhansamachar.com/wp-content/uploads/2021/09/Capture-8.png?fit=1024%2C578&ssl=1)
बिजनौर में राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दर्जनों से ज्यादा महिलाए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच, जंहा उन्होंने बढ़ती महंगाई को रोकने और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ इसका पुरजोर विरोध कर रही है। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने बताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो महिलाएं कलेक्ट्रेट में धरना देने को बाध्य होंगी।