
शासन के आदेश पर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलाबाद स्थित पंचायत घर में हल्का इंचार्ज ओमवीर सिंह यादव और महिला सब इंस्पेक्टर काजल तेवतिया के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया, महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वुमन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया, महिला सब इंस्पेक्टर काजल तेवतिया ने महिलाओं को बताया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर नम्बरो पर बेझिझक कॉल करे, उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर उनके अन्दर आत्म विश्वास को बढ़ाया, उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए कहा कि हर थाने में महिलाओं की सुरक्षा सहायता के लिए महिला हैल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है और समय से उनका निस्तारण कराया जाता है, इस दौरान प्रधान पति रईस वकील, समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल हीरालाल, कांस्टेबल सन्नी मलिक, राहुल यादव, नितिन, रवि, महिला कांस्टेबल सुमन, सुनीता, नेहा, मोनिका, प्रियंका, अंजू तथा आरती आदि शामिल रही।