
भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा देर शाम धामपुर पहुंची , जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया, यात्रा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे, जिनका फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं ने फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया, अतिथियों का सिख समाज द्वारा शॉल ओढ़ाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया गया, इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नगीना चौक पर जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया|